10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें : क्या आप भी 10वी कक्षा के बाद पुलिस की नौकरी करना चाहते हो लेकिन इस बारे में आपको पूरी तरह से जानकारी नही है की 10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें तो आपको हमारे द्वारा इस लेख में दी गई जानकारी को जरूर एक बार पढ़ना चाहिए क्योंकि 10th Ke Baad Police Ki Taiyari Kaise Kare इसके बारे में हमने इस लेख में पूरी जानकारी दी है।
जैसा की आपको मालूम ही होगा की भारत में सरकारी नौकरियों को लेकर कितनी ज्यादा मारा मारी है। साथ ही अलग अलग क्षेत्र में कई सारी सरकारी नौकरियां सरकारी की तरफ से निकाली जाती है। लेकिन कुछ लोगों का सपना होता है की उनको पुलिस की नौकरी करने का मौका मिले। इसी उम्मीद में लोग 10वी के बाद ही पुलिस की तैयारी शुरू कर देते है। अतः आपका भी यही सपना है तो इस लेख में आखिर तक बने रहिएगा।
10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें | महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें 2023

10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें और 12वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें Girl, इन दोनों ही सवाल के जवाब आपको नीचे दिए हुए है।
- 10वीं के बाद पुलिस बनने के लिए सबसे पहले 10वीं की परीक्षा को अच्छे अंक से पास करना जरूरी है।
- पुलिस बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- इसके साथ अलग अलग राज्य में पुलिस बनने के तैयारी लिए अलग अलग पुस्तकें होती है उनको खरीदें और पढ़ें।
- पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए सही ढंग से तैयारी करें और इसके लिए किताब खरीद लें।
- पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में हालांकि सरल सवाल ही पूछे जाते है लेकिन जरूरी है की आप अच्छे ढंग से प्रश्नों के उत्तर याद रखें।
- शारीरिक टेस्ट के लिए अपने शरीर को अच्छे से तैयार करें।
- आपकी हाइट और छाती की चौड़ाई उतनी जरूर होनी चाहिए जितनी भर्ती में मांगी गई है।
- यदि आपकी छाती की चौड़ाई कम है तो इसके लिए Push Ups करें
- वही अगर हाइट कम है तो इसके लिए आप ताड़ासन योग कर सकते हो और ऊंची जगह या पेड़ पर रोजाना 5 से 7 मिनट लटक सकते हो।
- इसके साथ रोज सुबह उठकर दौड़ने जाए ताकि आपकी Running Speed बढ़ सके। अक्सर उम्मीदवार लिखित परीक्षा तो पास कर लेता है लेकिन दौड़ में रह जाता है।
- इसके साथ ध्यान दें की खुद को किसी भी तरह की गंभीर बीमारी न लगने दें।
- आखिर में अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सुबह जल्दी उठकर Exercise करे।
पुलिस बनने के लिए आवश्यक शारीरिक योग्यता
अगर 10वीं के बाद पुलिस बनना चाहते हो इसके निम्नलिखित शारीरिक योग्यताओं को आपको पूरा करना होगा।
- अगर आप पुलिस बनना चाहते हो तो आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाती है।
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवश्यक ऊंचाई 165 CM होनी चाहिए और महिला उम्मीदवारों के लिए आवश्यक ऊंचाई (Height) 150 CM तक होनी आवश्यक है।
- वही पुरुष उम्मीदवार के लिए छाती की चौड़ाई 83 CM होनी चाहिए जबकि छाती को फुलाने के बाद चौड़ाई 87 CM होनी चाहिए।
- पुरुष उम्मीदवार को 5 किलोमीटर की दौड़ को 5 मिनट में पूरा करना पड़ता है जबकि महिला उम्मीदवार को 2.5 किलोमीटर की दौड़ को 15 मिनट में पूरा करना पड़ता है।
पुलिस अधिकारी नौकरी की जिम्मेदारियां
एक पुलिस अधिकारी की कई सारी बड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होती है जिनके बारे में आपको नीचे बताया गया है।
- समाज में रहने वाले लोगों द्वारा दर्ज की गई सामाजिक शिकायतों का समाधान करना।
- चोरी डकैती या मर्डर जैसी घटनाओं में कानूनी तहकीकात करना।
- समाज में जुर्म करने वाले जुर्मियों को सजा देना, उनसे पूछताछ करना और जुर्म से संबंधित सबूत इकट्ठे करना।
- सड़क सुरक्षा से संबंधित बनाए हुए नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए जनता को जागरूक करना।
- ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले लोगों के ऊपर कानूनी कार्यवाही करना और चालान कटना आदि।
10वीं के बाद पुलिस के लिए कौन सा कोर्स सबसे अच्छा है?
अगर आप पुलिस बनना चाहते हो तो इसके लिए कोई भी कोर्स करने की जरूरत नही है। आप 10वीं या 12वीं की परीक्षा को पास करके पुलिस बन सकते हो। बशर्ते आपको खुद से आवश्यक किताबों से पढ़ाई करनी होगी तथा फिजिकल टेस्ट में पास होने के लिए अपने शरीर को स्वस्थ रखना होगा।
पुलिस में भर्ती होने के लिए क्या करना चाहिए?
10वीं या 12वीं के बाद आप यदि पुलिस की वर्दी पहनना चाहते हो तो इसके लिए आपको ऊपर लेख में बताई गई सभी योग्यताओं को पूरा करना करना पड़ेगा फिर चाहे वो शारीरिक योग्यता हो शैक्षणिक योग्यता।
पुलिस बनने के लिए कौन सा विषय लेना पड़ता है?
पुलिस बनने के लिए कोई विशेष विषय चुनना आवश्यक नही है। आप 12वीं कक्षा की पढ़ाई Arts, Commerce और Science जैसे विषयों को पढ़कर पास करते हुए भी पुलिस बन सकते हो।
10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें – FAQs
-
Q.1 पुलिस की हाइट कितनी होनी चाहिए?
Ans :– पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवश्यक ऊंचाई 165 CM होनी चाहिए और महिला उम्मीदवारों के लिए आवश्यक ऊंचाई (Height) 150 CM तक होनी आवश्यक है।
-
Q.2 पुलिस बनने के लिए उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?
Ans :– अगर आप पुलिस बनना चाहते हो तो आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।
-
Q.3 क्या मैं 10वीं के बाद पुलिस ज्वाइन कर सकता हूं?
Ans :– जी हां, अगर आप 10वी की परीक्षा पास कर चुके हो तो आप पुलिस की नौकरी ज्वाइन कर सकते हो।
-
Q.4 पुलिस की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?
Ans :– पुलिस की 1 महीने की औसतन सैलरी 32,540 रुपए होती है।
-
Q.5 3 स्टार पुलिस वाले को क्या कहते हैं?
Ans :– 3 स्टार वाले पुलिस को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) कहा जाता है।
-
Q.6 Police में सबसे छोटी पोस्ट कौन सी होती है?
Ans :– पुलिस में सबसे छोटी पोस्ट हवलदार (Constable) की होती है।
10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें – निष्कर्ष
यदि आप भी 10वी के बाद पुलिस बनने का सपना देख रहे हो तो आज के इस लेख को पढ़कर आपको अच्छे से समझ में आ चुका होगा की 10वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें? इस बारे में हमने विस्तार पूर्वक आप सभी को इस लेख के माध्यम से जानकारी दी है। उम्मीद हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और यदि वाकई में यह लेख आपको सराहनीय लगे तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर जरूर करें।