ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा क्या है | Australia Ki Mudra (सम्पूर्ण जानकारी 2023)

Australia Ki Mudra : क्या आपको ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा के विषय में कोई जानकारी है? क्या आपको इस बारे में कोई जानकारी है की ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा क्या है? ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा का इतिहास क्या है? ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा का नाम क्या है? अगर आप अभी तक इन सभी सवालों के जवाबों से अवगत नहीं हुए हो तो आपको आज का यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि हमने आज विस्तारपूर्वक आप सभी को Australia Ki Mudra के बारे में जानकारी दी है।

दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत आने वाला ऑस्ट्रेलिया एक देश है जो की दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप तथा दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा स्थान है जिसको एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है। जनसंख्या की दृष्टिकोण से देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2 करोड़ 58 लाख से अधिक है। चलिए अब मुद्रा विनिमय दर – ऑस्ट्रेलिया का 1 भारत में कितना होता है इस बारे में जानते है।

ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा | Australian Dollar AUD 

Australia Ki Mudra

सवाल : Australia Ki Mudra Kya Hai? जवाब : ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक मुद्रा है। ऑस्ट्रेलियाई मुद्रा को AU कोड द्वारा प्रदर्शित किया जाता है तथा इसे A$ द्वारा संक्षिप्त किया गया है। एक ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) को 100 सेंट में विभाजित किया गया है। 

रिज़र्व बैंक ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया द्वारा ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा का प्रबंधन किया जाता है। इसके साथ अर्थव्यवस्था में धन की आपूर्ति का कार्य भी रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा संपन्न किया जाता है। दुनिया की पाँचवीं सबसे अधिक ट्रेड की जाने वाली मुद्रा भी ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है। 

इसके साथ बाहरी क्षेत्रों जैसे क्रिसमस द्वीप, कोकोस (कीलिंग) द्वीप समूह और नॉरफ़ॉक द्वीप में भी ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा का उपयोग किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा को आधिकारिक तौर पर किरिबाती, नाउरू और तुवालु जैसे तीन स्वतंत्र प्रशांत द्वीप देशों द्वारा भी उपयोग किया जाता है।

AUD BANKNOTES AND COINS

ऑस्ट्रेलिया मुद्रा की बैंकनोट और सिक्के के बारे में नीचे बताया गया है।

Coins Banknotes 
5 सेंट $5
10 सेंट$10
20 सेंट$20
50 सेंट$50
$1 AUD $100
$2 AUD 

ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा का इतिहास | History of AUD

AUD यानी की ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की शुरुआत 20वी सदी से हुई थी। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया आधिकारिक मुद्रा के रूप में ऑस्ट्रेलियाई पाउंड का इस्तेमाल देश में किया जाता था। उस समय ऑस्ट्रेलियाई पाउंड को 20 शिलिंग में विभाजित किया जाता था तथा प्रत्येक शिलिंग को 12 पेंस में विभाजित किया जाता था।

इसके बाद सन 1900 के आरंभ में सरकार ने दसमलवकरण के ऊपर विचार किया गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पाउंड के आधार पर एक दशमलव मुद्रा प्रणाली को अपनाने के सन 1937 में बैंकिंग रॉयल कमीशन ने सिफारिश दिया। साल 1959 में दशमलव मुद्रा समिति नियुक्त किया गया सरकार के आदेश पर जिसके तहत एक नई मुद्रा को पेश किया गया है जिसे “डॉलर” कहा जाने लगा।

इसके बाद 1966 में उस समय प्रचलित ऑस्ट्रेलिया की प्रचलित मुद्रा पाउंड के स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई डॉलर को देश के सामने पेश किया गया। ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा को वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के नाम से जाना जाता है। इस मुद्रा का उपयोग किरिबाती, नाउरू और तुवालु द्वीपों में ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा का आधिकारिक मुद्रा का इस्तेमाल किया जाता है।

AUD Exchange Rate

आज के समय में ऑस्ट्रेलिया डॉलर की विनिमय दर भारतीय रूपए और अमेरिका डॉलर के क्या है, ऑस्ट्रेलिया का ₹1 भारत में कितने रुपए होते है इस बारे में नीचे सारणी के माध्यम से जानकारी दी गई है। 

AUD INR USD 
$5288.663.42
$10561.336.84
$201,122.6613.68
$502,806.6434.20
$1005,613.2868.39

Australia Ki Mudra – FAQs

  • Q.1 ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा क्या है?

    Ans :– ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक मुद्रा के रूप में इस्तेमाल होती है।

  • Q.2 ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा का क्या नाम है

    Ans :– ऑस्ट्रेलिया में इस्तेमाल की जाने वाली मुद्रा का नाम “ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ($AUD)” है।

  • Q.3 ऑस्ट्रेलिया का ₹ 1 भारत में कितने में चलता है?

    Ans :– ऑस्ट्रेलिया करेंसी इंडियन रुपीस – वर्तमान की मुद्रा विनिमय दर में ऑस्ट्रेलिया का ₹1 भारत में लगभग 57 रूपए के बराबर है। ऑस्ट्रेलिया का ₹100 इंडिया की लगभग 5613 रूपए के आस पास है।

  • Q.4 ऑस्ट्रेलिया में कौन सी मुद्रा खर्च की जाती है?

    Ans :– ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया में आज के समय में होता हैं। इसके साथ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के सिक्के और नोट का इस्तेमाल दैनिक लेनदेन के लिए किया जाता है।

  • Q.5 ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय राजधानी कौन सी है?

    Ans :– कैनबरा ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक राजधानी है।

ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा क्या है – सारांश

आज के इस लेख में हमने आप सभी को विस्तार से ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा के विषय में जानकारी प्रदान की है। यदि आपने इस लेख को आखिर तक पढ़ा होगा तो आपको ऑस्ट्रेलिया की करेंसी, ऑस्ट्रेलियाई करेंसी के नाम, इतिहास, एक्सचेंज रेट आदि के बारे में जानकारी मिल चुकी होगी। उम्मीद है की यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि लेख पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें।

2 thoughts on “ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा क्या है | Australia Ki Mudra (सम्पूर्ण जानकारी 2023)”

Leave a Comment