ईरान की मुद्रा क्या है | Iran Ki Mudra Kya Hai (सम्पूर्ण जानकारी 2023)

Iran Ki Mudra Kya Hai : हमारा आपसे यह सावल है की क्या आपको Iran Ki Mudra के बारे में कोई जानकारी है? यदि नही तो, ईरान की मुद्रा क्या है, ईरान की मुद्रा का नाम, इतिहास, और ईरान की करेंसी और इंडिया करेंसी के बिच विनिमय दर आज के समय में क्या है इन सभी के बारे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे है। 

पश्चिमी एशिया में स्थित इस्लामिक गणराज्य ईरान एक देश है जिसे फारस के नाम से भी दुनियाभर के लोग जानते है। क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े देशों की सूची में ईरान का नाम 17वे स्थान पर आता है जिसका क्षेत्रफल लगभग 1.64 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। वर्तमान समय में ईरान देश की आबादी लगभग 86.8 मिलियन है जिसके चलते यह दुनिया का 17वा सबसे बड़ा देश है।

ईरान की राजधानी समेत तेहरान और मशहद, इस्फ़हान, कारज, शिराज और तबरेज़ आदि ईरान के सबसे बड़े शहरों में शामिल है। वर्ष 1935 तक फारस (पर्शिया) नाम से भी ईरान को जाना जाता था। ईरान उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक (कुर्दिस्तान क्षेत्र) और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा हुआ है।

ईरान को सन 1979 में इस्लामिक गणराज्य घोषित कर दिया गया था। इस्लाम, ईरान का मुख्य धर्म है यानी की मुस्लिम समुदाय के लोग यहां अधिक निवास करते है। जबकि फारसी ईरान की मुख्य भाषा है। मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस के निर्यात पर ईरान की अर्थव्यवस्था निर्भर करती है। चलिए अब विस्तार से ईरान की मुद्रा क्या है (Iran Ki Mudra) इस बारे में जानते है। 

ईरान की मुद्रा क्या है | IRAN KI CURRENCY

Iran Ki Mudra

सवाल : ईरान की मुद्रा का नाम क्या है? जवाब : ईरान की मुद्रा का नाम ईरानी रियाल है। ईरान की आधिकारिक मुद्रा रियाल है। IRR के रूप में ईरान की करेंसी को संक्षिप्त किया जाता है। ईरान में मुद्रा को ﷼‎ प्रतीक के रूप में पेश किया गया है। सन 1932 में ईरानी रियाल को देश के सामने पेश किया गया था। साल 1932 से पहले ईरान की मुद्रा टोमैन हुआ करती रही। ईरान में 1 रियाल 100 दीनार में विभाजित किया गया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान द्वारा ईरान देश की मुद्रा को जारी किया जाता है और प्रबंधित किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा लगाए गए उच्च मुद्रास्फीति और आर्थिक प्रतिबंधों के चलते हाल के कुछ वर्षों में ईरान करेंसी रियाल को काफी मूल्य खोना पड़ा है यानी की मूल्य में काफी गिरावट आई है। लेकिन इन सबके बावजूद, रियाल ईरान की आधिकारिक मुद्रा बनी हुई है और इस करेंसी का इस्तेमाल देश के भीतर सभी लेनदेन के संदर्भ में किया जाता है।

ईरान की मुद्रा रियाल बैंक नोटों के मूल्यवर्ग में RLS 10,000, 20,000, 50,000, 100,000, 500,000 और 1,000,000 समिल्लित हैं। लेकिन RLS 1,000, 2,000 और 5,000 के बैंक नोट का इस्तेमाल काफी कम किया जाता है। सिक्कों का इस्तेमाल अधिक किया जाता है जिसके मूल्यवर्ग में RLS 5,000 शामिल है, जबकि RLS 1,000 और 2,000 के सिक्के कभी कभार ही उपयोग में लाए जाते है।

ईरानी करेंसी रियाल का इतिहास के बारे में जानकारी

पहली बार सन 1798 में ईरानी रियाल को पेश किया गया था, और उस दौरान, यह 1,250 दीनार या एक तोमन का आठवां हिस्सा हुआ करता था। परंतु, वह अल्पकालिक दौर था और सन 1825 में ईरानी रियाल मुद्रा जारी करना बंद कर दिया गया था।

इसके स्थान पर, क़िरन नामक एक नई मुद्रा को जारी किया गया था और इसे 20 शाही या 1,000 दीनार में बांटा गया था। क़िरन मुद्रा एक तोमन के दसवें हिस्से के बराबर हुआ करती थी। लेकिन, यह भी केवल एक अस्थायी समाधान के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

इसके बाद फिर से वर्ष 1932 में, किरन के स्थान पर ईरान के आधिकारिक मुद्रा के रूप में रियाल को जारी किया गया और रियाल का मूल्य भी किरान के मूल्य के बराबर ही था। इस मुद्रा को 100 दीनार में विभाजित किया गया है। आज के समय में ईरान की आधिकारिक मुद्रा के रूप में ईरानी रियाल उपलब्ध है।

नीचे सारणी में दर्शाए गए सिक्कों और मुद्राओं का उपयोग वर्ष 1932 से पहले किया जाता था।

प्राचीन मुद्रामूल्यवर्ष
Darics & Siglos1 Daric = 20 siglos522 BCE
Derachem315 BCE
Dinar & Derham & Falsvariable659
Shahi50 Dinars 819
Mahmoudi (Sannar)100 Dinars 998
Toman10000 Dinars 1256
Abbasi200 Dinars 1588
Naderi500 Dinars1736
Qiran1000 Dinars1825
Rial1250 Dinars1798

Iran Ki Mudra – IRR Exchange Rate

तारीख 2 फरवरी 2023 तक ईरानी रियाल के 1 अमेरिकी डॉलर की मुद्रा विनिमय दर लगभग 42,205 रियाल के बराबर है। इसके साथ 1 भारतीय रूपए की मुद्रा विनिमय दर लगभग 514 रियाल के बराबर है। हालांकि, आपको इस बात के बारे में जानकारी होनी चाहिए की मुद्रा विनिमय दरों में हमेशा उतार-चढ़ाव आता रहता है। निचे दिए गए टेबल में ईरान करेंसी इंडियन रुपीस एक्सचेंज वैल्यू क्या है यह आप देख सकते हो।

Indian Rupee Iranian Rial 
1515.06
105150.62
5025753.11
10051506.21
500257531.06
1000515062.11

यदि आप वर्तमान में लाइव ईरान करेंसी रेट (Live Iran Currency Rate) के बारे में जानना चाहते हो तो आप नीचे दिए गए Button पर क्लिक करके इस बारे में जान सकते हो। 

Iran ki currency – FAQs

  • Q.1 ईरान की मुद्रा वर्तमान में क्या है?

    Ans :– Iran Ki Mudra Ka Naam Kya Hai – ईरान की मुद्रा का नाम ईरानी रियाल है। वर्तमान समय में ईरानी रियाल, ईरान की मुद्रा है जिसे सन 1932 में पेश होने के बाद ईरान की आधिकारिक मुद्रा घोषित कर दी गई थी।

  • Q.2 ईरान का 1 इंडिया में कितना होता है?

    Ans :– ईरान करेंसी इंडियन रुपीस – ईरानी रियाल और भारतीय रुपये के बीच के विनिमय दर में अक्सर काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। फरवरी 2023 तक देखा जाए तो 1 ईरानी रियाल लगभग 0.0019 भारतीय रुपये के बराबर हुआ करता था।

  • Q.3 ईरान की नई मुद्रा का नाम क्या है?

    Ans :– ईरान में कोई भी नई मुद्रा नहीं है, वर्ष 1932 के बाद से ईरान की मुद्रा ईरानी रियाल ही है।

  • Q.4 ईरान की राजधानी क्या है?

    Ans :– ईरान की राजधानी का नाम तेहरान है।

Iran Ki Mudra Kya Hai – सारांश

आज के इस लेख के द्वारा हमने आपको विस्तार से बहुत ही सरल शब्दों के माध्यम से समझाया है की ईरान की मुद्रा क्या है? ईरान मुद्रा का इतिहास क्या है? ईरान मुद्रा का एक्सचेंज रेट क्या है? इसके अलावा अन्य सवालों के जवाब भी दिए गए हैं। अतः हम भी आप सभी से यही उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा Iran Ki Currency के संदर्भ में दी गई जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। यदि यह लेख पसंद आए तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।

Leave a Comment