लाल राशन कार्ड क्या है (पूरी जानकारी २०२३)

लाल राशन कार्ड 2023 :- इस लेख में आज हम आप सभी को लाल राशन के बारे में जानकारी देने जा रहे है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी नागरिकों को राशन कार्ड जारी किया जाता है। वैसे तो राशन कार्ड के अलग अलग प्रकार है लेकिन इस लेख में मूल रूप से आज हम आपको बताएंगे की लाल राशन कार्ड क्या है?

यदि आपने राशन कार्ड देखा होगा तो आपको आइडिया जरूर होगा की राशन कार्ड अलग अलग रंगों में जारी किया जाता है जैसे की गुलाबी राशन कार्ड, नीला राशन कार्ड, सफेद राशन कार्ड, लाल राशन कार्ड और हरा राशन कार्ड आदि। दरअसल देशभर में अलग अलग राज्य सरकारों द्वारा राशन जारी किए जाते है। 

अतः इसी कारण से राशन कार्ड अलग अलग रंगों में सरकार द्वारा जारी किए जाते है। वही अलग अलग रंग के राशन कार्ड लोगों की पात्रता और उनके वर्ग को भी दर्शाते हैं। लेकिन हम आपको बताएंगे की लाल राशन कार्ड किसे कहते है? लाल राशन कार्ड के फायदे क्या हैं? लाल राशन कार्ड के लिए कौन कौन से जरूर दस्तावेज चाहिए? 

लाल राशन कार्ड क्या है?

लाल राशन कार्ड

ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा के नीचे अपने जीवन यापन करते है उनको लाल राशन कार्ड जारी किए जाते है। गरीबी रेखा (BPL) के नीचे आने वाले परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब होती है। लाल राशन कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसकी मदद से बहुत ही सस्ते दामों पर राशन मिलता है। 

लाल राशन कार्ड को BPL यानी की Below Poverty Line राशन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। Below Poverty Line का हिंदी में अर्थ हुआ गरीबी रेखा के नीचे। यदि आप लाल राशन कार्ड बनवाना चाहते हो इसके लिए आपका नाम BPl सूची में जरूर होना चाहिए।

लाल राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक पात्रता क्या है?

निम्नलिखित पात्रता के आधार पर आप BPL Ration Card बनवा सकते हो।

  • आवेदक भारत देश का मूल रूप से निवासी होना चाहिए
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष इससे अधिक जरूर होनी चाहिए
  • BPL Ration Card बनाने के लिए आवेदक का नाम बीपीएल सूची में होना जरूरी है
  • बच्चे इस कार्ड के लिए आवेदन नही कर सकते है बल्कि उनका नाम माता पिता के राशन कार्ड में जोड़ दिया जाता है
  • एक व्यक्ति केवल राशन कार्ड धारण कर सकता है

लाल राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या क्या चाहिए?

अगर आपको BPL Ration Card बनवाना है तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। 

  • मुखिया के 3 पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • स्थाई प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • मोबाइल नंबर जरूरी है
  • टेलीफोन बिल, बिजली बिल या पानी बिल
  • पैन कार्ड भी चाहिए
  • जन्म प्रमाण भी जरूरी है
  • परिवार में शामिल सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी

लाल राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

अगर आप भी अपना लाल राशन कार्ड बनवाना चाहते हो इसके लिए यह जरूरी है की आपका नाम BPl सूची में जरूर होना। यहां नीचे हमने जो प्रक्रिया बताई है उसके आधार पर आप BPL Ration Card बनवा सकते हो।

Step 1 :– BPL Ration Cardबनवाने के लिए आपको गरीबी रेखा राशन कार्ड फॉर्म की जरूरत होगी। यह फॉर्म आप राज्य की खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हो या फिर नजदीकी CSC में जाके इस फॉर्म को आप प्राप्त कर सकते हो।

Step 2 :– इस फॉर्म में आपको बाद में ध्यान से कई सारी जानकारियां भरनी होगी जैसे की आवेदक का नाम और स्थाई पता, परिवार के सभी सदस्यों की पूरी जानकारी। 

Step 3 :– जैसे ही आप आवेदन फॉर्म को भर दोगे तो उसके बाद आपको ऊपर लेख में बताए गए सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को इस फॉर्म के साथ अटैच करना है।

Step 4 :– अब आपको इस आवेदन फॉर्म को राज्य के खाद्य विभाग में जाके जमा करवाना होगा। साथ ही आप चाहे तो खाद्य विभाग द्वारा निर्धारित किए हुए राशन कार्ड की दुकान या ग्राम पंचायत में जाकर इस आवेदन फॉर्म को जमा करवा सकते हो।

Step 5 :– इसके साथ यदि आप ऑनलाइन गरीबी रेखा राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हो तो आप अपने नजदीकी CSC यानी की ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर यह काम करवा सकते हो। 

अतः इन प्रक्रिया के तहत आपके दस्तावेजों की वर्फिकेशन राज्य के खाद्य विभाग द्वारा की जायेगी और आगे वेरिफिकेशन पास हुआ तो इसके बाद आपको BPL Ration Card विभाग की तरफ से जारी किया जाएगा।

लाल राशन कार्ड क्या है – FAQs

Q.1 लाल राशन कार्ड किसे कहते है?

Ans :– ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा के नीचे अपने जीवन यापन करते है उनको लाल राशन कार्ड जारी किए जाते है। गरीबी रेखा (BPL) के नीचे आने वाले परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब होती है। लाल राशन की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसकी मदद से बहुत ही सस्ते दामों पर राशन मिलता है।

Q.2 लाल राशन कार्ड को क्या कहते हैं?

Ans :– लाल राशन कार्ड दरअसल गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को मिलने वाला राशन कार्ड होता है। इसे BPL यानी की Below Poverty Line राशन कार्ड भी कहा जाता है।

Q.3 लाल वाला राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

Ans :– लाल राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको गरीबी रेखा राशन कार्ड फॉर्म की जरूरत होगी। यह फॉर्म आप राज्य की खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हो या फिर नजदीकी CSC में जाके इस फॉर्म को आप प्राप्त कर सकते हो। 

इसके बाद इस फॉर्म को सही तरीके से भरते हुए तथा सभी दस्तावेजों को इस फॉर्म के साथ अटैच करके राज्य की खाद्य विभाग में या फिर पंजीकृत पंचायत में जाके इस फॉर्म को जमा करवाना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म सहित दस्तावेजों को खाद्य विभाग आधिकारिक द्वारा वेरिफाई किया जायेगा। यदि वेरिफिकेशन पास हो जायेगा तो आपको आपका राशन कार्ड मिल जायेगा।



लाल राशन कार्ड क्या है – निष्कर्ष

इस लेख में आज हमने आपको बताया है की (Lal Ration Card Kya Hai) लाल राशन कार्ड क्या है। साथ ही लाल राशन के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ के बारे में जानकारी दी है। अतः उम्मीद है की आप सभी को हमारे द्वारा दी गई यह जानकारियां पसंद जरूर आई होंगी। यह लेख अगर पसंद आए तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।

2 thoughts on “लाल राशन कार्ड क्या है (पूरी जानकारी २०२३)”

Leave a Comment