खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में नाम कैसे देखें | Khadya Suraksha Yojana Rajasthan 

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान : योग्य पत्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन कार्ड जारी किए जाते है। अतः जिन लोगों को भी राशन कार्ड इस अधिनियम के तहत उपलब्ध करवाया जाता है उनका नाम विभाग द्वारा ऑनलाइन जारी कर दिए जाते है। 

ताकि अपने राशन कार्ड की जानकारी लाभार्थी जब चाहे तब ऑनलाइन प्राप्त कर सकें। हालांकि काफी सारे लोग ऐसे है जिनको इस बारे में जानकारी नही है की खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में अपना नाम कैसे देखें? ऐसे में आज का यह लेख इस विषय में आपकी सहायता कर सकता है। 

दरअसल विभाग द्वारा समय समय पर वेफिकेशन किया जाता है जिसके बाद कुछ लोगों का नाम खाद्य सुरक्षा लिस्ट से हटा दिया जाता है जबकि नए योग्य पत्र लोगों का नाम सूची में जोड़ा जाता है। क्या आप भी इसके बारे में जानना चाहते हो तो की आपका नाम राजस्थान खाद्य सुरक्षा लिस्ट में शामिल है या नही है? 

यदि आप भी इस बारे में जानना चाहते तो आपको खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 को चेक करना पड़ेगा। हमने यहां नीचे आपको Step By Step बताया है की खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में आप अपना नाम ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हो। Rajasthan Khadya Suraksha List Check करने के लिए आखिर तक इस लेख को पढ़ें।

राजस्थान खाद्य सुरक्षा लिस्ट में राजस्थान के जिलों का नाम

नीचे आपको बताया गया है की खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में राजस्थान के किन किन जिलों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में राजस्थान में कुल 33 जिलों के नाम शामिल है।

अजमेर प्रतापगढ़ 
जालौर राजसमंद 
अलवरसवाई माधोपुर 
झालावाड़ चित्तौड़गढ़ 
बांसवाड़ा चुरू
झुंझुनूदौसा 
बारां सीकर
जोधपुरधौलपुर
बाड़मेर सिरोही
करौली डूंगरपुर 
भरतपुर श्रीगंगानगर
कोटा टोंक
भीलवाड़ाहनुमानगढ़
नागौर जयपुर
बीकानेरउदयपुर
पाली जैसलमेर
बूंदी 

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में नाम कैसे देखें?

राजस्थान खाद्य सुरक्षा लिस्ट 2023 में अपना नाम देखने के लिए आपको नीचे बताई गई ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

Step 1 :– खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने यहां दिया है – यहां क्लिक करें 

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान

Step 2 :– इसके बाद आप इस वेबसाइट के होम पर जा पहुंचोगे जहां पर महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनाओं का एक सेक्शन आपको नजर आयेगा।

Step 3 :– इस सेक्शन में अंदर आपको राशन कार्ड के विकल्प का चयन करना है और उसके बाद राशन कार्ड एवं राशन वितरण का विवरण देखें नामक विकल्प पर क्लिक करना है।

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान
खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान

Step 3 :– अब आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपसे कई सारी निम्नलिखित जानकारियां पूछी जायेगी जैसे की 

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान
  • जिला
  • राशन कार्ड/जन आधार नंबर
  • उपभोक्ता का नाम
  • माता का नाम
  • पिता नाम 
  • जीवनसाथी का नाम
  • पता
  • क्षेत्र का प्रकार (ग्रामीण/शहरी)
  • ब्लॉक/नगरपालिका का नाम
  • पंचायत/वार्ड नंबर
  • गांव का नाम 

यदि आपके पास यह सारी जानकारियां है तो आप इनको भरकर ‘खोजे’ के विकल्प पर क्लिक करना है।

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान

इसके साथ आप सिर्फ पिता का नाम और जिला का नाम भरकर भी खोज सकते हो। हमने यही तरीका अपनाया है।

Step 4 :– उदहारण के लिए हमने पिता का नाम दलीप कुमार और जिला का नाम हनुमानगढ़ भरा है।

Step 5 :– जैसे ही आप खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करोगे तो नीचे आपके सामने एक लिस्ट आ जायेगी। यहां आपको उस उपभोक्ता के राशन कार्ड नंबर के ऊपर क्लिक करना है जिसका नाम आप खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में चेक करना चाहते हो।

Step 6 :– जिस उपभोक्ता के राशन कार्ड नंबर पर आप क्लिक करोगे तो उसका राशन कार्ड विवरण आपके सामने आ जाएगा।  

इस विवरण के खाद्य सुरक्षा का प्रकार वाले सेक्शन में यदि हां लिखा होगा तो उसका अर्थ है की उस उपभोक्ता का नाम राजस्थान खाद्य सुरक्षा लिस्ट में शामिल हैं। 

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान

जबकि अगर नहीं लिखा होगा तो इसका अर्थ है की खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में उस उपभोक्ता का नाम नही जुड़ा हुआ है।

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान

इस तरह से कोई भी व्यक्ति खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में अपना नाम देख सकता है। 

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 – FAQs 

  • Q.1 खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़ा है या नहीं कैसे चेक करें?

    Ans :– खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़ा है या नहीं यह जानने के लिए आपको राजस्थान सरकार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (food.rajasthan.gov.in)पर जाना होगा। आगे की प्रक्रिया लेख में बताई गई है।

  • Q.2 राजस्थान खाद्य सुरक्षा की साइट कब खुलेगी?

    Ans :– सवाल : राजस्थान खाद्य सुरक्षा की साइट कब खुलेगी? जवाब : राजस्थान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पूर्ण रूप से चालू है।

  • Q.3 राजस्थान राशन कार्ड की नई लिस्ट कैसे चेक करें?

    Ans :– यदि आप राजस्थान राशन कार्ड की नई लिस्ट देखना चाहते हो तो इसके लिए आपको राजस्थान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।



खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में नाम कैसे देखें – निष्कर्ष

यदि आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे थे कि खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में अपना नाम कैसे देखें तो आपको इस लेख को पढ़कर जरूर इस सवाल का जवाब मिल गया होगा। हमने Step By Step सारी चीजों को समझाने का प्रयास किया है। उम्मीद है की आप सभी को यह लेख जरूर पसंद आया होगा। यदि यह लेख जरूर पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें।

2 thoughts on “खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में नाम कैसे देखें | Khadya Suraksha Yojana Rajasthan ”

Leave a Comment