सूर्य मंदिर कहां स्थित है | Surya Mandir Kahan Sthit Hai – सूर्य मंदिर कहां पर है (पूरी जानकारी 2023)

सूर्य मंदिर कहां स्थित है : हमारे भारत देश में भगवान सूर्य देव के मुख्य रूप से 4 मंदिर है और इनमे उड़ीसा का कोणार्क सूर्य मंदिर, राजस्थान के झालरापाटन का सूर्य मंदिर, गुजरात के मेहसाणा को मोढेरा सूर्य मंदिर और कश्मीर का मार्तंड मंदिर आदि का नाम आता है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको विश्वभर में सबसे ज्यादा मशहूर कोणार्क सूर्य मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लेख में आपको हम बताएंगे की कोणार्क का यह (Surya Mandir Kahan Sthit Hai) सूर्य मंदिर कहां स्थित है?

भारत में सूर्य मंदिर कहां पर स्थित है | Surya Mandir Kahan Par Sthit Hai 

भारत देश के ओडिशा राज्य में जगन्नाथ पुरी से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर कोणार्क नामक शहर में कोणार्क सूर्य मंदिर स्थित है। कलिंग वास्तु कला के तहत इस कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण किया गया है। बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट से इस मंदिर को बनाया गया है। कोणार्क दो शब्दों, कोण और अर्क से मिलकर बना है। यहां अर्क का अभिप्राय सूर्य देव से है जबकि सूर्यदेव इस मंदिर में रथ पर सवार हैं।

कोणार्क सूर्य मंदिर भगवान सूर्य देव को समर्पित किया गया है। भारत का यह रहस्यमई मंदिर पूरी दुनिया में काफी ज्यादा मशहूर है। भारत समेत पूरी दुनियाभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कोणार्क में सूर्य देव के दर्शन करने के लिए और इस मंदिर के अवलोकन के लिए हर वर्ष आते हैं। इसके साथ कोणार्क मंदिर को यूनेस्को की तरफ से वर्ष 1984 में विविश्व धरोहर स्थल की मान्यता दी गई है।

माना जाता है कि इस मंदिर में साक्षात रूप में भगवान के दर्शन होते हैं। इसके अलावा इस मंदिर में 52 टन का चुम्बक भी लगा हुआ है। इसके अतिरिक्त अनूठी मूर्तिकला और इससे जुड़ी कहानियां इस मंदिर को और भी ज्यादा रहस्यमई तथा खास बनाती हैं। विशाल सा दिखने वाला यह सूर्य मंदिर एक बड़े रथ और पत्थर के पहियों के आकार में बना हुआ है। हर रोज सुबह सूर्योदय की पहली किरण इस मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर जाकर पड़ती है।

कोणार्क मंदिर के निर्माण के विषय में अलग अलग इतिहासकारों के अलग अलग मत है। कई जानकारों के अनुसार माना जाता है कि कोणार्क मंदिर का निर्माण राजा नृसिंहदेव द्वारा करवाया गया था जो की गंग वंश के शासक थे। वही आज इस मंदिर के अधूरे ढांचे का मुख्य कारण राजा नृसिंहदेव की मृत्यु को समझा जाता है। जानकारों की माने साल 1260 में कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण हुआ था। जबकि राजा नृसिंहदेव का शासन काल वर्ष 1282 तक था।

कोणार्क सूर्य मंदिर की स्थापना कथा | Mandir Sthapana Katha

माना जाता है कि भगवान कृष्ण के पुत्र साम्ब को श्राप दिया गया था जिस वजह से उन्हें कोढ़ रोग हुआ था। इसके बाद अपने इस श्राप और रोग से मुक्ति पाने के लिए साम्ब ने मित्रवन में चंद्रभागा नदी के संगम पर भगवान सूर्यदेव की घोर तपस्या की थी। दरअसल भगवान सूर्य को एक वैद्य के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान सूर्य की पूजा करने पर सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। 

साम्ब ने भी इसी वजह से सूर्य देव को अपनी कठोर भक्ति से प्रसन्न किया। तत्पश्चात भगवान सूर्य ने प्रसन्न होकर साम्ब को उसके रोग से मुक्त कर दिया था। अतः ऐसा माना जाता है कि साम्ब ने इसी कारण से कोणार्क में सूर्य भगवान का एक मंदिर बनाने का निर्णय लिया था। कहा जाता है कि चंद्रभागा नदी में जब साम्ब स्नान कर रहे थे। 

तो उन्हें स्नान करते वक्त भगवान सूर्य देव की एक मूर्ति मिली थी और ऐसा भी माना जाता है की जिसे वास्तु विशेषज्ञ विश्वकर्मा जी द्वारा बनाया गया  था। इसके बाद ही मित्रवन में साम्ब ने सूर्य मंदिर का निर्माण किया था और इस मंदिर को भगवान सूर्य देव को समर्पित कर दिया था।

सूर्य मंदिर कहां स्थित है – FAQs

  • Q.1 सूर्य मंदिर कहां स्थित है?

    Ans :– भारत देश के ओडिशा नामक राज्य के जगन्नाथ पुरी से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर कोणार्क शहर सूर्य मन्दिर स्थित है।

  • Q.2 सूर्य मंदिर कौन से राज्य में स्थित है?

    Ans :– भारत के ओडिशा नामक राज्य में सूर्य मंदिर स्थित है।

  • Q.3 कोणार्क का सूर्य मंदिर कहाँ स्थित है?

    Ans :– सूर्य मंदिर ओडिशा राज्य के कोणार्क नामक शहर में स्थित है।

  • Q.4 सूर्य मंदिर राजस्थान के कौन से जिले में है?

    Ans :– राजस्थान के झालावाड़ जिले में भी सूर्य मंदिर स्थित है।

  • Q.5 सूर्य मंदिर कहाँ है और किसने बनवाया था?

    Ans :– ओडिशा राज्य के कोणार्क नामक शहर में सूर्य मंदिर स्थित है और माना जाता है इसे राजा नृसिंहदेव द्वारा बनवाया गया था।

  • Q.6 क्या सूर्य मंदिर और कोणार्क मंदिर एक ही है?

    Ans :– जी नहीं, सूर्य मंदिर और कोणार्क मंदिर एक नही है। कोणार्क मंदिर ओडिशा के कोणार्क नामक शहर में स्थित है जबकि भारत के अन्य राज्यों में भी सूर्य मंदिर है।

  • Q.7 कोणार्क का मतलब क्या होता है?

    Ans :– कोणार्क दो शब्दों से मिलकर बना हैं। यहां कोण का अर्थ कोना जबकि अर्क का अर्थ सूर्य से है। 



Surya Mandir Kaha Par Hai –निष्कर्ष

यदि आपने शुरू से लेकर अंत तक इस लेख को पढ़ा होगा तो (Surya Mandir Kahan Sthit Hai) सूर्य मंदिर कहां स्थित है? इसके बारे में आप जरूर अच्छे से जान चुके होंगें। अतः हम भी आपसे यही उम्मीद करते है की आप अभी को सूर्य मंदिर कहां पर स्थित है? इस विषय में लिखा गया यह लेख जरूर पसंद आया होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आए तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर जरूर करें।

2 thoughts on “सूर्य मंदिर कहां स्थित है | Surya Mandir Kahan Sthit Hai – सूर्य मंदिर कहां पर है (पूरी जानकारी 2023)”

Leave a Comment